एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मतदान शुरू, वोटर ID कार्ड ना हो तो ऐसे करें मतदान… वोट देने के बाद अपनी सेल्फी भेजे और डिजिटल सर्टिफिकेट पाये

Published on: November 25, 2023

द खबर एक्सप्रेस 25 नवम्बर 2023। राजस्थान में आज 25 नवंबर को मतदान शुरू हो गया है। चुनाव के दिन मतदाता पहचान पत्र (वोटर Id कार्ड) के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। लेकिन अगर किसी मतदाता के पास पहचान पत्र नहीं है तो ऐसे स्थिति में वह वैकल्पिक पहचान पत्र के माध्यम से मतदान कर सकते है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान में निर्वाचन पहचान पत्र की अनुपलब्धता में भी मतदाता वैकल्पिक वोटर Id कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे। इसके साथ ही वह अपने फोटों वाली अन्य दस्तावेजों को भी दिखा कर बीना किसी परेशानि के वोंट डाल सकेंगे।

मतदाता बिना किसी परेशानी के कर सकेंगे मतदान

निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने आगे कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदान दिवस पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें। जो मतदाता निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज दिखाना होगा।

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज,केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू/सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक/ डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/ एमएलसी को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आईडी के द्वारा मतदान कर सकेंगे।

वोट देने के बाद अपनी सेल्फी भेजे और डिजिटल सर्टिफिकेट पाये

जो सेल्फी सीईओ राजस्थान की वेबसाइट http://www.ceorajasthan.nic.in पर अपलोड की जाएगी, उन्हे डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment