एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आंवले में छिपे हैं ये 3 अनोखे आयुर्वेदिक गुण, डाइट में इस तरह से करें शामिल

Published on: November 10, 2023

द ख़बर एक्सप्रेस 10 नवम्बर 2023। आयुर्वेद में आवंला मानव शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है, इसका इस्तेमाल खाने और दवाई दोनों के रूप में किया जाता है। आंवले में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है और व्यक्ति हेल्दी रहता है। आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट डॉ दीक्सा भावसार सावलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर आयुर्वेद में बताए गए आंवले के तीन अद्भुत गुणों के बारे में बताया है, साथ ही इन्होने आंवला खाने के कई तरीकों को भी शेयर किया है। 

आंवला में छिपे आयुर्वेदिक गुण –

आंवला में वयस्थापन गुण

आयुर्वेद के अनुसार आंवला में उम्र को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जिसे वयस्थापन गुण कहा जाता है। आंवले में वस्थापन वह इंग्रीडियंट है जो स्किन को पोषण देता है और व्यक्ति को जल्दी बूढ़ा होने से बचाता है, यानि इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद होते हैं। आंवले में मौजूद वयस्थापन गुण तीनों दोषों को संतुलन में रखकर स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है। 

आंवला में वृष्य गुण

आयुर्वेद के अनुसार आंवले में वृष्य चित्कित्सा गुण होते हैं, जो प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा माना जाता है। आंवले में मौजूद वृष्य ( Vrishya ) गुण प्रजनन से जुड़ी समस्याओं को कम कर बांझपन की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। वृष्य चिकित्सा आयुर्वेद की आठ प्रमुख विशेषताओं में से एक है, जो महिला और पुरुष के प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकता है और व्यक्ति को यौन रूप से शक्तिशाली और सक्षम बना सकता है। अगर कोई कंसीव करने की कोशिश कर रहा है तो वह ज्यादा आंवले का सेवन कर सकता है। 

आंवला में त्रिदोष गुण

आयुर्वेद के अनुसार आंवले में त्रिदोष गुण होते हैं, जो तीनों दोष यानि वात, पित और कफ को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके सेवन से आंख की रोशनी तेज होती है, स्किन हेल्दी रहती है, फेफड़ों से जुड़ी समस्या समेत कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। ऐसे में किसी भी उम्र के लोग इसका सेवन कर सकते हैं। 

आंवला खाने के तरीके

  1. पाउडर – आप आंवले का सेवन पाउडर के रूप में कर सकते हैं, आपको बस 1 चम्मच आंवला पाउडर को सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद या गर्म पानी के साथ लेना है। 
  2. रस – 20 मिलीलीटर आंवले का रस सुबह गर्म पानी के साथ लेना पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। 
  3. च्यवनप्राश – च्यवनप्राश में मौजूद मुख्य सामग्री आंवला है, तो आप सुबह खाली पेट या खाना खाने के 2 घंटे बाद गर्म पानी के साथ 1 चम्मच च्यवनप्राश ले सकते हैं।
  4. आंवले का मुरब्बा या अचार – आप आंवले का मुरब्बा या अचार बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
  5. आंवला कैंडी – आप आंवले को टुकड़ों में काटकर धूप में सुखा सकते हैं और रोजाना कैंडी के रूप में खा सकते हैं। 

आंवला खाने के बेनिफिट्स

  • उम्र बढ़ने की समस्या को रोकने में फायदेमंद
  • प्रजनन क्षमता में सुधार करें 
  • बालों के झड़ने की समस्या रोकें
  • पाचन संबंधी समस्याओं से दिलाए राहत
  • थायराइड करें कंट्रोल
  • ब्लड शुगर को करें संतुलित
  • आंखों की बढ़ाए रोशनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment