एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ की पुत्रवधू संगीता राठी एआईसीसी ह्यूमन राइट्स राजस्थान की कार्यकारी महिला अध्यक्ष नियुक्त…

Published on: November 5, 2023

द खबर एक्सप्रेस 05 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व पार्षद रामचंद्र राठी की पुत्रवधू श्रीमती संगीता राठी ने कस्बे के गौरव बढ़ाया है। एआईसीसी ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार पॉल ने संगीता राठी को एआईसीसी ह्यूमन राइट्स राजस्थान की कार्यकारी महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इससे पूर्व संगीता राठी एआईसीसी ह्यूमन राइट्स की प्रदेश महासचिव के पद पर कार्य कर रही थीं। पिछले कई समय से राठी महिला उत्पीड़न, पुलिस अत्याचार, बाल श्रम, दलित अत्याचार आदि पर मानवाधिकार की रक्षार्थ कार्य कर रही हैं तथा पर्यावरण संरक्षण,भृष्टाचार पर रोकथाम तथा युवा वर्ग में फैल रही मादक पदार्थों की लत की रोकथाम के लिये कार्य कर रही हैं।
अपनी इस नियुक्ति पर संगीता राठी ने एआईसीसी ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार पॉल को धन्यवाद देते हुए श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका वाड्रा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व एआईसीसी ह्यूमन राइट्स राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शकीलुर्रहमान का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment