एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

गिलोय इस्तेमाल करें भरपूर, 8 बीमारियां रहेंगी दूर, सबसे ज्यादा गुणकारी है तना

Published on: November 5, 2023

द खबर एक्सप्रेस 05 नवम्बर 2023। गिलोय को आयुर्वेदिक दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। अमृत जैसे इसके गुण होने के बावजूद भी ज्यादातर लोग गिलोय की पहचान सही से नहीं कर पाते हैं। दरअसल, इसकी पत्तियों का साइज पान के पत्तों जैसा होता है, जो गहरे हरे रंग के होते हैं। सबसे खास बात यह है कि मेडिसिनल होने के साथ ही इसके पत्ते डेकोरेटिव भी होते हैं। एक हेल्दी इंसान हर दिन इसके तने से निकले रस में जरूरत के अनुसार, काली मिर्च डालकर काड़ा पी सकते हैं। एक्सपर्ट इस पौधे को अमृत के नाम से संबोधित करते हैं, इसके अलावा गुडूची, अमृता आदि नामों से भी जाना जाता है।

बुखार के साथ अन्य बीमारियों में प्रयोग

गिलोय का प्रयोग बुखार के साथ हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कब्ज, खांसी, चर्म रोग और शरीर के इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी बेल जिस भी पेड़ या पौधों पर चढ़ती है, उसका मेडिसिनल प्रॉपर्टीज खुद में समा लेता है। ऐसे में नीम के पेड़ पर चढ़े गिलोय की खासियत काफी बढ़ जाती है। इस कारण इसकी डिमांड मार्केट में कई गुणा ज्यादा होती है।

तने का प्रयोग

गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और पामेरिन व टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा गिलोय में कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम और मैगनीज भी भरपूर मिलता है। गिलोय की पत्तियां, जड़ें और तना तीनों ही भाग हेल्थ के लिए गुणकारी हैं। लेकिन बीमारियों के इलाज में सबसे ज्यादा प्रयोग गिलोय के तने या डंठल का होता है। गिलोय में बहुत ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटररी गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से बुखार, पीलिया, गठिया, डायबिटीज, कब्ज, एसिडिटी, यूरिन से जुड़ी बीमारियों के लिए अचूक उपाय है।

गिलोय के फायदे

  • गिलोय पाचन में मदद करता है।
  • अस्थमा के मरीजों के लिए भी गुणकारी है।
  • गिलोय लिवर की बीमारी को दूर करने में भी कारगर है।
  • यूटीआई (UTI) से भी राहत दिलाता है।
  • डायबिटीज में गिलोय काफी कारगर है।
  • गिलोय इम्युनिटी को बढ़ाने में भी सहायक है, खून को साफ करता है।
  • गठिया से ग्रस्त हैं, तो गिलोय राहत दिलाने में कारगर है।
  • दाग-धब्बों, पिंपल्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

 इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment