एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मानित, मिले तीन पुरस्कार

Published on: October 28, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ तेयुप के मंत्री दीपक सेठिया ने बताया कि शुक्रवार 27 अक्टूबर को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मुंबई में होने वाले 57वें राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी सहभागिता निभाने एवं गुरु दर्शन के लिए श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ युवक परिषद मुम्बई रवाना हुए।
अध्यक्ष मनीष नौलखा, मंत्री दीपक सेठिया, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लिया। इस अधिवेशन में कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग की कार्यशाला के सफल आयोजन, सम्यक दर्शन कार्यशाला में उत्कृष्ट सहभागिता और तेरापंथ टास्क फोर्स के ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ किशोर मंडल को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान से सम्मानित होने पर श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ समाज में हर्ष की लहर छाई हुई हैं।
श्रीडूंगरगढ़ तेयुप की पूरी टीम ने सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री डा.सम्पूर्णयशा जी एवं सभी साध्वीवृन्द के कुशल मार्गदर्शन,और प्रेरणा के लिए कोटि कोटि अनंत कृतज्ञता प्रकट की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

फिर बाहर आया ट्रॉमा सेंटर का जिन्न, 655 दिनों का धरना, राजनीतिक दल मैदान में, सोशल मीडिया पर मांग, पंचायत व निकाय चुनाव सामने

राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Leave a Comment