RKCL के कैरियर कोच के परिणाम जारी, सम्पूर्ण राजस्थान में 159 सफल, श्रीडूंगरगढ़ से राजस्थान कम्प्यूटर सेंटर ने बढ़ाया गौरव

द खबर एक्सप्रेस 28 अक्टूबर 2023। RKCL जयपुर द्वारा कैरियर कोच के परिणाम जारी कर दिये गये है। श्रीडूंगरगढ़ के राजस्थान कंप्यूटर सेंटर ने सफलता के नए आयाम पेश किये है। सम्पूर्ण राजस्थान में 159 सफल उम्मीदवारों में से एक उम्मीदवार राजस्थान कंप्यूटर सेंटर और कॉम्पिटिशन क्लासेज का भी है। सेंटर के निर्देशक रमजान रंगरेज ने बताया कि RKCL द्वारा प्रदेश के 6000 कंप्यूटर सेंटर में से चयनित 169 सेंटर के लिए ही करियर कोच सर्टिफिकेट का एग्जाम रखा गया था जिसमे श्री डूंगरगढ़ से राजस्थान कंप्यूटर & कॉम्पीटीशन क्लासेज ने सफलता हासिल की और अल्ताफ सिलावट ने चयनित होकर संस्था का गौरव बढ़ाया है। सेंटर के निर्देशक ने बताया कि संस्था के द्वारा समय समय पर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम चलाकर युवाओं को रोजगार के प्रशिक्षण दिए जाते रहे हैं।

Leave a Comment