एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कई तरह का होता है गुड़, एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए कौन-सा होता है ज्यादा फायदेमंद

Published on: October 27, 2023

द खबर एक्सप्रेस 27 अक्टूबर 2023। गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गुड़ की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में गुड़ का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाता है। सर्दियों में कोई दूध के साथ, तो कोई चाय के साथ गुड़ का सेवन करता है। घर के बड़े बुजुर्ग भी खाना खाने के बाद गुड़ खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, गुड़ खाने से खून की कमी दूर होती है और पाचन शक्ति भी मजबूत बनती है। अगर आप नियमित रूप से गुड़ का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी। गुड़ खाने से शरीर में आयरन का स्तर भी बढ़ता है। अक्सर आप लोगों को लगता होगा कि गुड़ सिर्फ गन्ने से बनता है। लेकिन आपको बता दें कि गुड़ नारियल और खजूर से भी बनता है। आप सर्दियों में गन्ने, नारियल या फिर खजूर से बने गुड़ का सेवन कर सकते हैं। आइये जानते है कि इन तीनों में से कौन-सा गुड़ खाना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है…

जानें कौन-सा गुड़ होता है सेहत के लिए फायदेमंद ?

1 गन्ने का गुड़

गुड़ का नाम सुनते ही लोगों को गन्ने के रस से बने गुड़ का ध्यान आता है। गन्ने के रस से बना गुड़ भारतीयों के बीच काफी प्रसद्धि है। यह काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। आपको बता दें कि इसमें कैल्शियम और आयरन की मात्रा अधिक होती है। अगर आप नियमित रूप से गन्ने से बने गुड़ का सेवन करेंगे, तो इससे हड्डियों की कमजोर दूर होगी। गुन्ने का गुड़ हड्डियों और जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं, गन्ने का गुड़ एनीमिया जैसे रोगों से भी बचाव करता है। गन्ने का गुड़ लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

2. नारियल का गुड़

नारियल खाने काफी स्वादिष्ट होता है। आप नारियल का लड्डू ही नहीं, गुड़ भी खा सकते हैं। नारियल का गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। अगर आप नारियल से बने गुड़ का सेवन करेंगे, तो इससे मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार आदि से छुटकारा मिलेगा। नारियल का गुड़ हार्ट के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। आप सर्दी के मौसम में नारियल से बने लड्डू का सेवन कर सकते हैं।

3 खजूर का गुड़

खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सर्दियों में खजूर का सेवन करना बेहद फायेदमंद होता है। आप चाहें तो अपनी डाइट में भी खजूर का को शामिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि खजूर का गुड़ भी बनाया जाता है। सर्दी के मौसम में खजूर का गुड़ खाना लाभकारी होता है। इसमें विटामिन बी, कार्ब्स और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खजूर का गुड़ खाने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment