एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बड़ी खबर : राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा पर ईडी का छापा

Published on: October 26, 2023

The Khabar Xpress 26 अक्टूबर 2023। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर ईडी की टीम पहुंची है. पीसीसी चीफ के घर पर हो रही इस कार्रवाई के पीछे की वजह राजस्थान का पेपर लीक मामला बताया जा रहा है. ऐसे में गोविंद सिंह डोटासरा और उनके परिवार पर दिल्ली और राजस्थान की ईडी टीम एक्शन ले रही है.

डोटासरा के रिश्तेदारों से पूछताछ
जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम गोविंद सिंह डोटासरा सहित उनके रिश्तेदारों के घर भी पहुंची है. आरपीएससी पेपर लीक केस में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पहली बार पीसीसी चीफ के घर पर छापा मारा है. दिल्ली और जयपुर की ईडी की टीम के साथ-साथ मौके पर केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौजूद रहे. ईडी की टीम डोटासरा के जयपुर आवास समेत सीकर में उनके निजी निवास पर भी पहुंची है. 

निर्दलीय विधायक पर भी ईडी का एक्शन
बताया जा रहा है कि निर्दलीय विधायक और महुआ से कांग्रेस के प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला के सात ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. ये मामला भी पेपर लीक केस से जुड़ा ही हो सकता है. 

लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं डोटासरा
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस ने अपनी कैंडिडेट लिस्ट में गोविंद सिंह डोटासरा को सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment