एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

दिल्ली में आज कांग्रेस की मीटिंग, पहली सूची में कट सकते है इतने विधायको के नाम, सूची का आज-कल में हो सकता है ऐलान….

Published on: October 17, 2023

द खबर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर 2023। राजस्थान कांग्रेस की पहली लिस्ट कल जारी होगी। लिस्ट जारी होने से पहले आज दिल्ली में फिर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली जा सकते हैं। चर्चा है कि पहली लिस्ट में जिन विधायकों की सर्वे रिपोर्ट खराब है। उनके टिकट कट सकते है। ऐसे विधायक दोनों ही खेमों के है। गहलोत-पायलट। सूत्रों के अनुसार सचिन पायलट भी उनके समर्थक विधायकों की सर्वे रिपोर्ट खराब हो तो ज्यादा दबाव नहीं डाल रहे हैं। ऐसे में नए चेहरों को मौका मिल सकता है। पहली लिस्ट में ऐसे विधायकों को टिकट भी कट सकते हैं जो विवादों में रहे है। जो विधायक अपने परिजनों के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। उन्हें भी पार्टी टिकट नहीं देने जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा विधायकों की जगह दूसरे को मौका दिया जाएगा।

दिल्ली में आज मीटिंग

चर्चा है कि पहली लिस्ट में उन सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे जहां से कांग्रेस लगातार तीन हार चुनाव हार चुकी है। ऐसी सीटों की संख्या 52 है। चर्चा यह भी है कि पहली सूची में गहलोत- पायलट को टिकट दिए जाएंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का नाम भी पहली सूची में आ सकता है। दिल्ली में आज सासंद गौरव गोगोई की अध्यक्षता में होने वाली इस मीटिंग में सीएम के अलावा पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक सचिन पायलट भी शामिल होंगे। जो मिलकर सर्वसम्मति से उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेंगे। तीन दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को भी दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक हुई थी, जिसमें उम्मीदवारों के 3000 आवेदनों में से 70 नामों पर सहमति बनी थी।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिए संकेत

पीसीसी चीफ ने बताया था कि इन नामों पर 17 अक्टूबर को होने वाली दूसरी बैठक में फिर मंथन होगा, और बाद में जो फाइनल लिस्ट तैयार होगी, उसे हाईकमान के पास भेजा जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर फाइनल मुहर लगाई जाएगी। 18 अक्टूबर के बाद कभी भी कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ऐसे ही संकेत दिए है।

पहली लिस्ट में इन विधायकों के नाम संभव

राजस्थान कांग्रेस की पहली लिस्ट में सरदारपुर से अशोक गहलोत, नाथद्वारा से डॉ. सीपी जोशी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, टोंक से सचिन पायलट, पोकरण से साले मोहम्मद, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, नावां से महेंद्र चौधरी, नवलगढ़ से डॉ राजकुमार शर्मा, केकड़ी से रघु शर्मा, लालसोट से प्रसादी लाल मीणा, बायतु से हरीश चौधरी, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया, मांडल से रामलाल जाट, सांचौर से सुखराम बिश्नोई, अंता से प्रमोद जैन भाया, खाजूवाला से गोविंद मेघवाल और डीडवाना से चेतन डूडी को टिकट मिलने का ऐलान हो सकता है। दौसा से मुरारी लाल मीना को मिल सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment