एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान में चुनाव से पहले BJP की रणनीति, वसुंधरा राजे को साधने के लिए कर्नाटक फॉर्मूला… ?

Published on: October 16, 2023

द खबर एक्सप्रेस 16 अक्टूबर 2023। राजस्थान में नाराज चल रही वसुंधरा राजे को साधने से लिए बीजेपी तरीका खोज रही है। चर्चा है कि बीजेपी कर्नाटक फॉर्मूला अपना सकती है। बीएस येडियुरप्पा को साधा गया था। वैसा की प्रयोग राजस्थान में हो सकता है। पार्टी का मानना है कि राज्य में पार्टी की एकजुटता को लेकर कार्यकर्ताओं में संशय और लोगों के बीच सवाल नहीं उठे। फिलहाल, पार्टी वसुंधरा को लेकर जिस कर्नाटक फॉर्मूले पर मंथन कर रही है। यदि वह सफल होता है तो राज्य में नेतृत्व के यक्ष प्रश्न का समाधान निकल जाएगा। चर्चा है कि वसुंधरा राजे को कैंपेन कमेटी का मुखिया बना कर पार्टी सामूहिक नेतृत्व में लड़े। वसुंधरा राजे का पार्टी पूरा सम्मान रखेगी। कुछ ऐसा ही प्रयोग बीजेपी ने येडियुरप्पा को साधने के लिए किया था।

वसुंधरा राजे को मनाना इसलिए जरूरी है…?

सियासी जानकारों का कहना है कि बीजेपी आलाकमान जिस तरह से वसुंधरा राजे की अनदेखी कर रहा है। उससे पार्टी को नुकसान हो सकता है। बीजेपी ने 41 लोगों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में वसुंधरा राजे समर्थकों के टिकट काट दिए दिए है। ऐसे में वसुंधरा राजे पर उनके समर्थकों का दबाव भी है। हाल ही में बड़ी संख्या में वसुंधरा राजे समर्थक जयपुर स्थित आवास पर भी आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वसुंधरा राजे से बड़ा राजस्थान बीजेपी में कोई नेता नहीं है। ऐसे में अगर वसुंधरा राजे की बीजेपी अनदेखी करती है तो सियासी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए बीजेपी के रणनीतिकार वसुंधरा राजे को साधन के तरीके खोज रहे है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ले रहे हैं फीडबैक…

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के नेताओं से संपर्क में और लगातार फीडबैक ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया है कि वसुंधरा राजे की अनदेखी चुनाव में भारी पड़ सकती है। कांग्रेस को कमत्तर नहीं आंकना चाहिए। अति आत्मविश्वास से पार्टी को नुकसान हो सकता है। जेपी नड्डा कल जोधपुर के दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि, वह मीटिंग में भाग लेने के बाद शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। लेकिन माना जा रहा है कि जेपी नड्डा चुनाव से पहले वसुंधरा राजे की नाराजगी दूर करना चाहते हैं। राजे के मनाने के लिए पार्टी तरीका खोज रही है।

कर्नाटक मॉडल से आश्वस्त वसुंधरा राजे

उल्लेखनीय है कि हाल ही में वसुंधरा राजे की नई दिल्ली में संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राज्य के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह और अन्य नेताओं से बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कर्नाटक मॉडल पर विस्तार से चर्चा हुई। वसुंधरा आश्वस्त नजर आईं। राजे के समर्थक भी कर्नाटक मॉडल से खुश है। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राजे, प्रदेश- केंद्र का कोई भी नेता हो सबका लक्ष्य विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल करना है। इसके लिए चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाए या नेता घोषित कर लड़ा जाए इसको लेकर अलग-अलग राय हो सकती है। प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राजे बड़ी नेता हैं। भाजपा हमेशा सामूहिक रूप से ही चुनाव लड़ती है और इस बार भी ऐसा ही होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment