एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ के लाल ने किया कमाल, युवा का हुआ वर्ल्ड कप में चयन, क्षेत्र को किया गौरवान्वित, इस खेल में बनेगी भारत की पहली टीम

Published on: October 13, 2023

द खबर एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2023। क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली खबर आ रही है। क्षेत्र के युवा का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। और वो भारत की राष्ट्रीय टीम से वर्ल्ड कप में खेलेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि जिस खेल में युवा प्रतिभा का चयन हुआ है उस खेल की टीम ही इंडिया में पहली बार बनेगी। इस टीम के निर्माण के लिये ही ट्रायल चल रहे है जिसमे क्षेत्र की प्रतिभा ने अपना लोहा मनवाया और राष्ट्रीय टीम के साथ वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह बना ली।

आइस हॉकी

आइस हॉकी या बर्फ हॉकी बर्फ पर खेला जाने वाला खेल है जो हॉकी खेल का एक स्वरुप है। इसमें प्रतिद्वंदी स्केटरों के की मदद से छड़ी द्वारा गोल करने की कोशिश करते हैं, आइस हॉकी कनाडा, मध्य और पूर्वी यूरोप, नॉर्डिक देशों, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लोकप्रिय है। अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी महासंघ बर्फ हॉकी से सम्बंधित कार्यक्रमों की देखरेख एवं आयोजन करता है। आइस हॉकी कनाडा का आधिकारिक राष्ट्रीय शीतकालीन खेल है। शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में आइस हॉकी प्रमुख खेलों में से एक होता है।

भारत मे आइस हॉकी आइस हॉकी

भारत मे आइस हॉकी का प्रचलन बिलकुल भी नही है। और ना ही यहां पर ऐसी कोई राष्ट्रीय टीम हैं जो इस तरह के आयोजन में हिस्सा लेती हो। बेंडी एसोसिएशन ऑफ इंडियन्स (आइस हॉकी फेडरेशन) द्वारा फुकेट, थाईलैंड और हरियाणा में राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए प्रतिभा खोज अभियान चलाकर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब 2024 में नोर्वे में आइस हॉकी का वर्ल्ड कप आयोजित होगा जिसमें भारतीय आइस हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ के लाल का हुआ चयन

श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी लालचंद सारस्वा (हेमासर) के पौत्र और दीनदयाल सारस्वा के पुत्र अर्पित सारस्वा का चयन बैंडी एसोसिएशन ने किया है और अर्पित अब भारत की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनकर वर्ल्ड कप में खेलेगा। अर्पित अभी सूरत में RMG माहेश्वरी स्कूल में 9th कक्षा का छात्र है। इनके पिता दीनदयाल का सूरत में कपड़े का व्यवसाय है। अर्पित के चयन की सूचना पर गांव और सूरत में रहने वाले सभी बंधुओ ने अर्पित को शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ के लाल ने किया कमाल, आइस हॉकी में हुआ चयन, वर्ल्ड कप 2024 नोर्वे में खेलेगा अर्पित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment