एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

इस बार नवरात्रा होंगे विशेष, दधिमथी माताजी मन्दिर में होगा 20-21 अक्टूबर को डांडिया और गरबा महोत्सव, 16 और 17 होगा तेरापंथ भवन में जलसा

Published on: October 11, 2023

द खबर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के मंदिरों में इस बार नवरात्रा महोत्सव की धूम रहेगी। जहां एक ओर कस्बे के सभी मंदिरों में माता का दरबार सजाया जाएगा। कस्बे के काली माता मंदिर, सरस्वती मंदिर, दुर्गा माता मंदिर में सजावट और भव्य दरबार सजेगा। स्वर्णकार मन्दिर में माता का भव्य दरबार सजेगा और नवरात्रा पर अखंड कीर्तन होगा। कस्बे के दधिमती माताजी मंदिर के 22वें नवरात्रा पर्व पर शानदार आयोजन होंगे। मन्दिर में 15 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में 12:15 पर घटस्थापना होगी। प्रतिदिन सुबह मां को दुग्ध स्नान करवाया जाएगा। प्रतिदिन कन्या भोजन होगा। इसके साथ ही मां का भव्य दरबार सजाया जायेगा। 21 और 22 अक्टूबर को गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमे सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

16 और 17 अक्टूबर को होगा जलसा। तेरापंथ भवन उपरलो में गरबा एवं डांडिया नाईट में शहर के युवा डीजे पर थिरकेंगे। जलसा में मैजिक टच इवेंट्स द्वारा डीजे के साथ शानदार लाइटिंग का नजारा देखने को मिलेगा। शिवम केटरिंग के लजीज डिशेज उपलब्ध रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment