एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ में बहेगी गौसेवार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ की भक्ति गंगा एवं नानी बाई का मायरा का होगा वाचन, आयेंगे बॉस

Published on: October 9, 2023

द खबर एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के सत्यनारायण, भगवानाराम, मांगीलाल गौड परिवार द्वारा विश्वस्तरीय गौ चिकित्सालय गौसेवार्थ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ और नानीबाई का मायरा का आयोजन किया जा रहा है। पार्षद लोकेश गौड ने बताया कि पीड़ित गौवंश और जीव-जंतुओं के हितार्थ इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन गौड परिवार द्वारा किया जा रहा है। पार्षद ने बताया की संगीतमय अमृत कथा के साथ नानी बाई का मायरा का भी वाचन होगा। पार्षद गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यास पीठ पर बाल व्यास पंडित अक्षय अनन्त गौड विराजमान होकर कथा वाचन करेंगे। कथा का शुभारंभ 15 अक्टूबर को सुबह 9:15 भव्य कलशयात्रा के साथ होगा जो ठाकुरजी मन्दिर से प्रारम्भ होकर गाजे बाजे के साथ कथा स्थल चिमनाराम जी माली के कुएं तक जायेगी। पार्षद गौड ने बताया कि कथा में प्रत्येक दिन मनमोहक एवं आकर्षक सजीव झांकियों का भी दर्शन भक्तों को होगा।

20 अक्टूबर को आयेंगे बॉस…

पार्षद लोकेश गौड ने बताया कि विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय के संस्थापक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामीजी श्री कुशालगिरी जी महाराज का पावन सान्निध्य भी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में मिलेगा।गौड ने बताया कि महाराज जी 20 अक्टूबर को अपने भक्तिमय आध्यात्मिक प्रवचनों की ज्ञानगंगा से भक्तों को लाभान्वित करेंगे।पार्षद ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथामृत का समय 15 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक एवं नानीबाई का मायरा शाम 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment