23 नवम्बर देवोत्थान एकादशी के दिन मतदान, मंगलकार्य की शुरुआत मंगल मतदान के साथ

द खबर एक्सप्रेस 09 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनावों की घोषणा आज चुनाव आयोग द्वारा की जा चुकी है। 23 नवम्बर को राजस्थान में मतदान दिवस है तो उसी दिन देवोत्थान एकादशी (देवउठनी ग्यारस) भी है। सनातन परंपरा के अनुसार इसी दिन मांगलिक कार्य का शुभारंभ होता है। साल 2023 में अधिकमास होने की वजह से चातुर्मास 5 महीने का है। जिस वजह से इस बार देवउठनी एकादशी भी नवम्बर माह के अंतिम दिनों में आयेगी।

मतदान और मांगलिक कार्य एक साथ

चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यो में चुनाव की घोषणा करने के साथ ही आचार संहिता लग गयी है। राजस्थान में चुनाव 23 नवम्बर को होने है। 23 नवम्बर को ही देवोत्थान एकादशी भी है। इस दिन से ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरूआत होती है। शादी – विवाह का मौसम शुरू हो जाता है और आमजन इन आयोजनों में व्यस्त हो जाते है। इसी दिन मतदान भी होगा। राजस्थान में मतदान दिवस और मांगलिक दिवस साथ होने के कारण मतदान पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। चुनावो में वाहनों की कमी भी देखने को मिल सकती है क्योकि ज्यादातर वाहन विवाह शादियो में व्यस्त होंगे। इसके अलावा उसी दिन मतदान होने के कारण मतदाताओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित होगी और मतदान प्रतिशत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment