एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मनोज कायल बने सारस्वत युवा नवोत्थान समिति के अध्यक्ष, सरस्वती मंदिर में नवरात्रा महोत्सव तैयारियों पर हुई चर्चा, रेसलर आदित्य तावणियाँ का हुआ सम्मान

Published on: October 8, 2023

द खबर एक्सप्रेस 08 अक्टूबर 2023। सारस्वत समाज समिति कुंडिया के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा की अध्यक्षता में आज सारस्वत भवन में सारस्वत युवा नवोत्थान समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश तावणियाँ ने गत वर्षों का लेखा जोखा सदन पटल पर रखा। सारस्वत युवा नवोत्थान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ और मनोज कायल को अध्यक्ष एवं चेतन तावणियाँ को मंत्री बनाया गया। बैठक में आगामी नवरात्रा महोत्सव पर चर्चा की गई। सरस्वती मन्दिर में होने वाले सभी कार्यक्रमो पर चर्चा करके धूमधाम से नवरात्र महोत्सव मनाने की चर्चा की।

युवा रेसलर आदित्य तावणियाँ का किया सम्मान…

गत दिनों हरियाणा रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग (रेसलिंग) प्रतियोगिता में आदित्य तावणियाँ ने जूनियर -54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर समाज और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। आदित्य को आज समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सारस्वत समाज समिति कुंडिया के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा ने ग्यारह हजार की सहयोग राशि भेंट की। पार्षद और समाजसेवी सोहनलाल ओझा ने ग्यारह सौ रुपये और पवनकुमार श्यामसुंदर सारस्वत सारस्वत द्वारा ग्यारह हजार की सहयोग राशि भेंट की।

इस दौरान कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, रमेश तावणियाँ, जयचंद कायल, संदीप झंवरिया, घनश्याम सारस्वत, राजेश शर्मा, सांवरमल सारस्वत, हेमन्त सारस्वा, सुनील तावणियाँ, मुरली ओझा, कन्हैयालाल तावणियाँ, भवानी तावणियाँ, सुनील सारस्वा, ओमप्रकाश सारस्वा सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment