द खबर एक्सप्रेस 06 अक्टूबर 2023। कांग्रेस ने 56 सालो के अपने शासन में ओबीसी का शोषण कर सिर्फ ठगने का काम किया है, श्रीडूंगरगढ़ के विधानसभा प्रभारी रतनगढ़ के बजरंग गुर्जर ने मोमासर के प्रजापति भवन में ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में ये बात कही। गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही ओबीसी वर्ग को शोषण और प्रताड़ित करने का कार्य लिया है। भारतीय जनता पार्टी सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर चलती है। पार्टी ने हमेशा से ही अपने सबसे निचले स्तर के कार्यकर्ता का भी दिन रखा है और पार्टी ने उसे सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व मे भारत का नाम रोशन किया है। आज भारत विश्व की सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है। पूर्व देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व मे भारत की धाक जमाई है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार अब चुनावो के वक़्त धड़ाधड़ सिर्फ घोषणाये कर रहे है। राज्य पर कर्जा बढ़ गया है। गहलोत सरकार का शासन सिर्फ भ्रष्टाचार और कुशासनयुक्त रहा है। जनता कांग्रेस शासन से मुक्ति चाहती है।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पूर्व सरपंच जेठाराम भामू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनराज सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बजरंग प्रजापत,
सोशल मीडिया संयोजक धनराज सोनी, जनक दास स्वामी, पवन सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, मंडल मंत्री लूणाराम नाई, बूथ अध्यक्ष भंवराराम गोदारा, मनोज संचेती, अनिल शर्मा, रणजीत भामु, अशोक शर्मा, निरंजन शर्मा ,तोलाराम प्रजापत, चेतराम, रुक्मण दास , मोटाराम सोनी, विक्रम सोनी, राधेश्याम स्वामी, सीताराम शर्मा, प्रेम गांधी, भगवान सिंह तंवर, गोपी मेघवाल, शहर महामंत्री महेश राजोतिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














