एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

आचार संहिता ऐलान की तैयारी में आयोग, राजस्थान, मध्य प्रदेश से मिजोरम तक 5 राज्यों के चुनाव का खत्म होने वाला है इंतजार

Published on: October 6, 2023

द खबर एक्सप्रेस 06 अक्टूबर 2023। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, तेलंगाना और मिजोरम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की घण्टी कभी भी बज सकती है। चुनाव आयोग की टीमें हर राज्य में चुनाव पूर्व समीक्षा कर चुकी है। दिल्ली में आज शुक्रवार को चुनाव आयोग की मीटिंग बुलाई गई है। इसमें सभी 5 राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है और सभी चुनावी राज्यों में अधिसूचना लग जाएगी। चर्चा है कि चुनाव आयोग इस शनिवार से सोमवार के बीच किसी भी दिन तारीखों का ऐलान कर सकता है।

आयोग ने पर्यवेक्षकों की आज मीटिंग बुलाई है। चुनाव आयोग की ओर से तारीखों के ऐलान के साथ ही अधिसूचना लागू हो जाएगी। राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों का जायजा आयोग पहले ही ले चुका था। इसके बाद गुरुवार को टीम हैदराबाद पहुंची थी और तेलंगाना में तैयारियों को परखा। नवंबर और दिसंबर में सभी 5 राज्यों में चुनाव होंगे और दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक इसका रिजल्ट आ सकता है। मिजोरम में विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में उससे पहले ही नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। लेकिन मिजोरम की विधानसभा के कार्यकाल की तारीख को देखते हुए नतीजे पहले ही घोषित होंगे। 2018 में भी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ही पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे आए थे। बता दें कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में हैं। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता पर काबिज है। वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सत्ता में है।

2024 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है ये चुनाव

गौरतलब है कि इन चुनावों को लोकसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है। बिहार में हुई जातिगत जनगणना और विपक्ष के INDIA गठबंधन के तौर पर एकजुट होने का जमीन पर कितना असर है। इसकी पुष्टि भी इन चुनावों के नतीजों से हो जाएगी। इस चुनाव में कई नेताओं की साख भी दांव पर लगी हुई है, जो लंबे समय से राज्यों में सरकार चला रहे हैं या अपनी पार्टियों का नेतृत्व करते रहे हैं, जैसे- अशोक गहलोत, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और के. चंद्रशेखर राव ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment