क्षेत्र के युवाओ ने जीते राष्ट्रीय चेम्पियनशिप में पदक, बढ़ाया क्षेत्र का गौरव, श्रीडूंगरगढ़ के लाल ने जीता गोल्ड

द खबर एक्सप्रेस 03 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के युवाओ ने हरियाणा के रोहतक में चल रही रेसलिंग फेडरेशन ऑफ की राष्ट्रीय ग्रेपलिंग (रेसलिंग) चेम्पियनशिप 2023 में हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रोशन और गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 29 सितंबर से3 2 अक्टूबर तक आयोजित हुई।

श्रीडूंगरगढ़ के लाल ने जीता गोल्ड…

कस्बे के बिग्गाबास निवासी रेवंतराम जी तावणियाँ (पुजारी माताजी मंदिर) के पौत्र व कन्हैयालाल के पुत्र आदित्य तावणियाँ ने ग्रेपलिंग कुश्ती के -54 किलोग्राम भार वर्ग में जूनियर श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और कस्बे के गौरव बढ़ाया। आदित्य ने गत वर्ष भी इस प्रतियोगिता में पदक हासिल किया था।

शेरेरा के रवि सारस्वत ने जीता कांस्य

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के नजदीकी गांव शेरेरां के पहलवान रविशंकर सारस्वत पुत्र ब्रह्मदत्त सारस्वत ने भी इसी प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर वर्ग मे काँस्य पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

Leave a Comment