एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर मानवाधिकार समिति और कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Published on: October 2, 2023

द खबर एक्सप्रेस 02 अक्टूबर 2023। आज भारत की दो महान विभूतियों की जयंती है जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अपना महनीय योगदान दिया है। पूरे देश मे आज दोनों को ही भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है। राष्ट्रपति से लेकर हर छोटे बड़े विभाग में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

कांग्रेस ने किया बापू और शास्त्री को याद…

श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गयी और आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बीसूका सदस्य विमल भाटी महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलकर सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सादगी की प्रतिमूर्ति बताया। पारख ने कहा कि शास्त्री जी ने “जय जवान जय किसान” का आह्वान कर आधुनिक भारत के निर्माण मे इनकी भूमिका की महत्ता बताई। राधेश्याम सारस्वत, शहर अध्यक्ष अजीज सब्जिफरोश ज़ पार्षद प्रह्लाद सुनार, मनोज पारख, नानूराम कुचेरिया, अयूब खान दमामी, अबु साहिल भुटा, पूनमचंद सोमाणी, रमेश व्यास, संजय करनानी, नोरंगलाल चाहर, प्रकाश दुसाद, भगवानाराम गोदारा, मुनीराम दुसाद, रमेश बासनीवाल, सीताराम बाना सहित कांग्रेस जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने दी श्रद्धांजलि

श्रीडूंगरगढ़ की मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति के सदस्यों ने आज महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि दी गयी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललितसिंह ओड ने दोनों की जीवन सिद्धांतो को अपनाने की बात कही। मानवाधिकार एव आरटीआई जागरूकता समिति के भंवरू खान, कालू पुरोहित, मेघराज आंवला, जेठाराम लोहमरोड, संदीप जयपाल, भेरू सोनी, भलाराम मेघवाल, मुकेश नट, नीरज प्रजापत बेनिसर, धर्मेंद्र सिंधी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment