एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

महापुरुष समारोह समिति ने महात्मा गांधी स्मृति सम्मान की घोषणा की, रविवार से आरम्भ होंगे सात दिनों के अणुव्रत आयोजन

Published on: September 30, 2023

द खबर एक्सप्रेस 30 सितंबर 2023। 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ इस वर्ष का प्रतिष्ठित “महात्मा गाँधी स्मृति सम्मान” गांधीवादी विचारधारा से जुड़े डॉ.विपिन आनन्द- रिटायर्ड प्रोफेसर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर को देगी। पुरस्कार चयन कमेटी के सदस्य बजरंगलाल सेवग, डॉ मदन सैनी, निर्मल कुमार पुगलिया, विजय महर्षि, ललित बाहेती ने इनका चयन किया है । संस्था के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि गांधी के विचारों को सार्थक करने वाले ईमानदार व्यक्तित्व के धनी डॉ. विपिन आनन्द निर्धन वर्ग की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं । स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में निष्ठा पूर्वक गांधीवादी विचारधारा के साथ समाज एवं राष्ट्र के लिए अनुकरणीय कार्य करने वाले डॉ. आनन्द को संस्था द्वारा “महात्मा गांधी स्मृति सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि स्व.श्रीमती कमला देवी- स्व.श्री भीखमचन्द दुगड़ की स्मृति में यह स्मृति सम्मान माहेश्वरी धर्मशाला बीकानेर में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुन्जन सोनी , अध्यक्षता पी बी एम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ पी के सैनी करेंगे एवं मुख्यवक्ता श्रीडूंगर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बृजरतनजोशी होंगें । समारोह सौजन्य में उनके परिवार का होगा।

अणुव्रत उदबोधन सप्ताह रविवार से, सात दिनों तक होगें अणुव्रतों के आयोजन
धर्म, समुदाय व पंथ से ऊपर उठ कर मानवमात्र के कल्याण के लिए आचार्यश्री तुलसी द्वारा प्रतिपादित अणुव्रतों का पर्व अणुव्रत उदबोधन सप्ताह रविवार 1 अक्टुबर से शुरू होगा। स्थानीय अणुव्रत समिति के मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने बताया कि 1 अक्टुबर से 7 अक्टुबर तक प्रतिदिन विभिन्न दिवस मनाते हुए जनसामान्य को अणुव्रतों से जोड़ने एवं जीवन में अणुव्रत को शामिल करने की प्रेरणा दी जाएगी। समिति अध्यक्ष सुमति पारख की अगुवाई में होने वाले इन कार्यक्रमों के अलग अलग प्रभारी बनाए गए है। सप्ताह के पहले दिन साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम तेरापंथ सेवाकेन्द्र में आयोजित किया जाएगा। प्रभारी तुलसीराम चौरडिया ने बताया कि कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरू एवं धार्मिक संगठनों के लोग शामिल होगें। दो अक्टुबर को अहिंसा दिवस कार्यक्रम साध्वीश्री सम्पूर्ण यशा के सानिध्य में तेरापंथ सेवाकेन्द्र में आयोजित होगा। इसके प्रभारी महावीर माली एवं सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि इस मौके पर अहिंसा के महत्व को दर्शाती पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेगें। 3 अक्टुबर को अणुव्रत प्रेरणा दिवस का आयोजन मालू भवन में होगा। प्रभारी मनोज गुंसाई ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से साध्वीवृंदों द्वारा अणुव्रतों की पालना की प्रेरणा दी जाएगी। 4 अक्टुबर को पर्यावरण शुद्धि दिवस जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। प्रभारी कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि इस मौके पर पौधारोपण के साथ साथ पौधे वितरण भी किए जाएगें। 5 अक्टुबर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि इस मौके पर मुख्य बाजार, घूमचक्कर पर स्टाल्स लगा कर नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा एवं नशामुक्ति संकल्प पत्र भी भरवाए जाएगें। 6 अक्टुबर को अनुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रभारी विजयराज सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम तेरापंथ सेवाकेन्द्र में साध्वीश्री के सानिध्य में आयोजित होगा। अणुव्रत सप्ताह का समापन 7 अक्टुबर को जीवन विज्ञान दिवस के रूप में होगा। प्रभारी पवन सेठिया ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों को मालू भवन आमंत्रित कर जीवन विज्ञान के प्रयोग सिखाए जाएगें। सप्ताह की तैयारियों को लेकर समिति कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार शाम समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष सुमति पारख की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सप्ताह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया एवं कस्बे में विभिन्न स्थनों पर अणुव्रत सप्ताह एवं अणुव्रत संहिता के पोस्टर लगाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मनोज कुमार गुंसाई, सत्यनारायण स्वामी, तुलसीराम चौरडिया, अशोक बैद, अशोक झाबक, संजय पारीक, सुशील सेरडिया, विजय महर्षि, राधेश्याम दर्जी, विक्रम मालू, रणवीरसिंह खिची, विजयराज सेठिया, शुभकरण पारीक आदि सदस्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment