एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नड्डा और शाह ने मनाया वसुंधरा को, राजस्थान में मुख्यमंत्री चेहरे के बिना उतरेगी भाजपा, रात 3 बजे तक चला मंथन, कल जारी हो सकती है पहली सूची

Published on: September 28, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 सितंबर 2023। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह कल बुधवार शाम जयपुर पहुंचे। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसी नेता को सीएम फेस घोषित किए बिना ही उतरने का फैसला लिया है। बुधवार को शाम 7 बजे से देर रात 3 बजे तक जयपुर में अमित शाह, जेपी नड्डा की मौजूदगी में मंथन चला। इसी दौरान यह फैसला लिया गया। अंदरखाने चर्चा है कि पार्टी ने वसुंधरा राजे को भी खुश कर लिया है, जो अब तक नाराज बताई जा रही थीं। वह राजस्थान की सबसे बड़ी नेता है जो अभी तक पार्टी में साइड लाइन चल रही थी। पार्टी ने उन्हें बिना किसी चेहरे के ही लड़ने पर राजी कर लिया । खबर है कि उन्हें यह आश्वासन जरूर मिला है कि टिकट बंटवारे में उनकी राय को महत्व दिया जाएगा। इसी के चलते वसुंधरा राजे खुश हैं और अब मेहनत से चुनाव में जुटने का फैसला लिया है। इसका संकेत तभी मिल गया, जब वह दफ्तर से रात को बाहर निकलीं तो चेहरे पर मुस्कान थी। अमित शाह और जेपी नड्डा शाम को 7 बजे पहुंचे थे और 3 बजे तक मीटिंग हुई। यही नहीं इसके बाद सुबह 6 बजे एक बार फिर से अमित शाह उठ गए और अब छत्तीसगढ़ का दौरा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीटिंग की जानकारी देते हुए बताया कि कोर कमेटी की मीटिंग में फैसला हुआ कि इलेक्शन के लिए कोई सीएम फेस नहीं होगा। इस मीटिंग के दौरान राजस्थान के नेताओं के साथ भी अलग-अलग 45 मिनट की मीटिंग हुई।

रात को 3:30 बजे वसुंधरा राजे भाजपा दफ्तर से बाहर निकलीं तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने कहा कि सब कुछ सही रहा है। और पॉजिटिव है। रात भर चली मीटिंग के बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और प्रदेश के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मीटिंग चल रही है। इस बैठक में राजेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद हैं। खबर है कि वसुंधरा राजे को संकेत दिया गया है कि भले ही वह चेहरा नहीं होंगी, लेकिन उनकी अहम भूमिका होगी। शेखावत ने कहा कि इस मीटिंग में राजनीतिक मुद्दों के साथ ही जनता के बीच किन मसलों को लेकर जाएं, इस पर भी चर्चा हुई।

इन सांसदों को भी चुनाव में उतारने की है तैयारी, क्या फायदा होगा

गौरतलब है कि भाजपा राजस्थान में भी मध्य प्रदेश वाली रणनीति अपना रही है। वह यहां भी बिना सीएम फेस के उतरने जा रही है और चुनाव में हाइप बनाने के लिए लोकसभा सांसदों तक को उतारने की तैयारी है। इसी के तहत सुखबीर सिंह जौनपुरिया, किरोड़ी लाल मीणा और दीया कुमारी को उतारने का प्लान है। तीनों ही अलग-अलग समुदाय से हैं और भाजपा को लगता है कि उन्हें उतारने से माहौल बनेगा। जौनपुरिया गुर्जर हैं, किरोड़ीलाल मीणा एसटी हैं और दीया कुमार जयपुर के राजघराने से आती हैं। अर्जुनराम मेघवाल और गजेन्द्र सिंह शेखावत भी विधानसभा उम्मीदवार हो सकते है। भाजपा किसी भी परिस्थितियों में ये चुनाव जीतना चाहती है।

30 सीटों पर नाम लगभग तय, कल तक आ जाएगी पहली लिस्ट

माना जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक ही भाजपा राजस्थान में पहली लिस्ट जारी कर सकती है। पहली ही सूची में वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ के नाम घोषित हो सकते हैं। खबर है कि करीब 30 सीटों पर नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं। इनमें से झालरापाटन से वसुंधरा राजे, चुरु से राजेंद्र राठौड़ और आमेर से सतीश पूनिया को मौका मिल सकता है। इसके अलावा पुष्कर से सुरेश रावत को उतारे जाने की चर्चा है। चर्चा है कि इस सूची में बीकानेर जिले का भी नाम है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment