एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अचानक पहुंचे कृषि विभाग अधिकारी, दुकानों में मचा हड़कंप, कीटनाशक दवाओं के लिए सेम्पल

Published on: September 28, 2023

द खबर एक्सप्रेस 28 सितंबर 2023। कस्बे की कीटनाशक दवाओं की दुकानों में उस समय हड़कंप मच गया जब कृषि विभाग के अधिकारी इन दुकानों पर पहुंचकर कीटनाशक दवाओं के सेम्पल लेने पहुंच गए। प्रदेश में कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे कृषि आदान गुण नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिले में कृषि विभाग के अधिकारी खाद, बीज व कीटनाशकों के विक्रेताओं के यहां निरीक्षण कर रहे है। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ में कृषि अधिकारी व निरीक्षक सुरेंद्र मारू ने कई दुकानों का निरीक्षण किया तथा खाद व कीटनाशकों के नमूने लिए। मारू ने बताया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके इसके लिए कृषि विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है। पिछले दो तीन दिन से अब तक 8 दुकानों का निरीक्षण कर उनसे दवाओं और खाद-बीज के सेम्पल लिए और इन दुकानदारों को उचित दिशा निर्देश दिए। इन सेम्पल्स को जांच हेतु प्रयोगशालाओं में भेजा जाएगा। नमूना अमानक आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

टीम में ये रहे शामिल

श्रीडूंगरगढ़ कृषि विभाग की टीम में सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार, कृषि अधिकारी सुरेंद्र मारू, कन्हैया लाल सारस्वत, कृषि पर्यवेक्षक मुरारी शर्मा, श्रवण स्वामी, ओम प्रकाश कुल्हडिया शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भजनलाल सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, फसल के नुकसान पर कृषि आदान-अनुदान स्वीकृत

किसानों के लिए खबर – कृषक पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

बीकानेर जिले में खरीफ फसलों पर कातरा और सफेद लट का कहर, विधायक ताराचंद सारस्वत ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

“दो मूसा, दो कातरा, दो तीड़ी, दो ताय। दो की बादी जळ हरै, दो विश्वर दो वाय।” कातरे से हो रही फसलें बर्बाद, देखे वीडियो…

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए 1100 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जाने पूरी प्रक्रिया

कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर कृषि विभाग की कार्यवाही, खाद-बीज का सघन निरीक्षण, 543.50 क्विंटल मूंगफली, मूंग व ग्वार बीज किया सीज

Leave a Comment