एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

1 अक्टूबर से होगा ये बड़ा बदलाव, अब बर्थ सर्टिफिकेट से ही हो जाएंगे कई काम, जानें ये एक दस्तावेज कैसे होगा खास

Published on: September 16, 2023

द खबर एक्सप्रेस 16 सितंबर 2023। आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जो बेहद जरूरी दस्तावेजों में गिने जाते हैं। जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। पर क्या आप जानते हैं कि अब आपके बर्थ सर्टिफिकेट की अहमियत भी बढ़ने जा रही है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो गया है। दरअसल, पहले जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2023 मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में पारित किया गया था। वहीं, फिर इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी थी, जिसके बाद अब इसे एक अक्तूबर 2023 से लागू किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये बिल क्या है। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं…

दरअसल, आप इस जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2023 को ऐसे समझ सकते हैं कि अब एक अक्तूबर 2023 से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बर्थ सर्टिफिकेट को जोड़ा गया है यानी अब इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा।

किन कामों के लिए किया जा सकेगा इस्तेमाल?

  • आधार कार्ड बनवाने के लिए
  • पासपोर्ट के लिए
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए
  • शैक्षणिक संस्थान में दाखिला लेने के लिए
  • वोटर आईडी के लिए
  • मतदाता सूची तैयार करने में
  • सरकारी रोजगार के लिए
  • विवाह पंजीकरण करवाने के लिए आदि।

नया नियम बताता है कि अब से बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल बतौर दस्तावेज ऊपर बताए गए कामों के लिए किया जा सकेगा। वहीं नियम लागू होने के बाद बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में भी मिल पाएगा। मतलब अब हार्ड कॉपी लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से भी आजादी मिल जाएगी।

ये बातें भी जान लें:-

  • जन्म-मृत्यु के रिकॉर्ड कौ मैनेज करने के लिए सरकार एक डाटा बेस बनाएगी, जिससे पब्लिक सर्विस बेहतर होने में मदद मिल सकेगी
  • अस्पताल समेत लगभग सभी सरकारी विभागों के पास ये डाटा मौजूद रहेगा, जिसका वो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर पाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment