बड़ी खबर : श्रीडूंगरगढ़ की बेटी, राजस्थान की महिला बॉडी बिल्डर \”प्रिया सिंह\” ने ली रालोपा की सदस्यता

द खबर एक्सप्रेस 16 सितंबर 2023। राजस्थान की महिला बॉडी बिल्डर ओर श्रीडूंगरगढ़ की बेटी गोल्डन गर्ल प्रिया सिंह ने जालूपुरा, जयपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के ऑफिस में रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में रालोपा की सदस्यता ली।

\"\"

आपको बता देवे कि प्रिया सिंह श्रीडूंगरगढ़ की बेटी है। उनके पिता यहां के वनविभाग में कार्यरत थे। प्रिया सिंह का विवाह छोटी उम्र में ही हो गया था। घर की आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने जिम में नौकरी की फिर खुद ही ट्रेनिंग लेकर राजस्थान की महिला बॉडी बिल्डर बन गयी। प्रिया सिंह ने पटाया थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

राजनीति में आने पर क्या बोली प्रिया सिंह…

राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने द खबर एक्सप्रेस से फोन पर वार्ता करते हुए बताया कि राजस्थान में महिलाओं की स्थिति अच्छी नही है। आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में पूछने पर प्रिया सिंह ने बताया कि अभी उन्होंने चुनाव लड़ने पर विचार नही किया है लेकिन पार्टी ने मौका दिया तो वह राजनीति में उतरकर महिलाओं की आवाज बनेगी। राजस्थान में महिलाओं के हक़ की आवाज़ उठाने के लिए भी महिला नही है। मैं राजनीति में आकर महिला सशक्तिकरण और महिला स्वालम्बन पर कार्य करूंगी। अगले हफ्ते तक प्रिया सिंह अपनी जन्मभूमि श्रीडूंगरगढ़ आयेगी।

रालोपा के प्रवक्ता डॉ विवेक माचरा ने महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह के रालोपा में शामिल होने पर रालोपा सुप्रीमो का आभार जताया और कहा कि प्रिया सिंह के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment