एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

रोजगार समाचार : सांख्यिकी अधिकारी के 72 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

Published on: September 15, 2023

द खबर एक्सप्रेस 15 सितंबर 2023। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) के 72 पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आरपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2023 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2023 है। आरपीएससी स्टैटिकल ऑफिसर भर्ती में आवेदन को इच्छुक अभ्यर्थी आरपीएससी की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आवेदन योग्यता, आवेदन शर्तें व चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख लें। आगे पढ़े आरपीएससी भर्ती की कुछ अहम शर्तें –

आरपीएससी भर्ती आवेदन योग्यताः

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इकोनॉमिक्स या सांख्यिकी या मैथ्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अथवा कम से कम द्वितीय श्रेणी से एमएससी (कृषि) सांख्यिकी की डिग्री हो। इसके साथ ही राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित आरएस-सीआईटी सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा :

आरपीएससी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जायेगी।

परीक्षा सिलेबसः

आरपीएससी की ओर से स्टैटिकल ऑफिसर भर्ती में योग्य अभ्यर्थियों के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसका ब्योरा बाद में आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा। परीक्षा पाठ्यक्रम भी उचित समय पर आयोग की वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल, दिल्ली में IAS तैयारी के लिए सुविधाओं की शुरुआत का संकल्प

अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ के पहले ‘बाल कवि सम्मेलन’ में ‘बाल कवियों’ ने बांधा समा, निकुंज सारस्वत को प्रथम स्थान

बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार सम्पादक डॉ मदन सैनी को माया मोहन आलोक राजस्थानी साहित्य सृजन सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला- जिस कक्षा में प्रवेश देंगे उसमें 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई अनिवार्य, निजी स्कूलों को राहत नहीं

14 सितंबर हिंदी दिवस पर हिन्दी दिवस समारोह में देशभर के साहित्यकारों का किया गया सम्मान, वर्चस्व खोती हिंदी

Leave a Comment