एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्री रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान, 14 सितंबर को राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति में होगा आयोजन

Published on: September 12, 2023

द ख़बर एक्सप्रेस 12 सितंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ” राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति” के संस्थापक सदस्य, कुशल संगठनकर्ता, सामाजिक सरोकारों को समर्पित व्यक्तित्व, अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी स्व. श्री रामकिशन उपाध्याय की स्मृति में समाज सेवा पुरस्कार वर्ष 2021 में उनके सुपुत्र और समाज सेवी कांति उपाध्याय एवं भवानी उपाध्याय के सौजन्य से प्रारम्भ किया गया।
यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से दिए गए समग्र अवदान के लिए अर्पित किया जाता है। पदीय कर्त्तव्य के रूप में अर्पित सेवाएं इस सम्मान में विचारणीय नहीं है। सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपए की नगद राशि और सम्मान-पत्र अर्पित किए जाते हैं।
वर्ष 2021 से प्रारंभ ये पुरस्कार डॉ. वीरेंद्र विद्रोही, अलवर को 2021 में और श्री सवाई सिंह, जयपुर को 2022 में प्रदान किये जा चुके है।
और इस वर्ष 2023 में 14 सितम्बर को 99 वर्षीय प्रख्यात समाज सेवी शिक्षा, पर्यावरण और महिला उन्नयन के क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्व श्री बजरंगलाल तापड़िया, जसवंतगढ़ को यह सम्मान अर्पित किया जाएगा।
यह सम्मान राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment