राजस्थान बीजेपी की राह नही आसान, बगावत से डरी बीजेपी, घोषित नहीं हो पा रहे हैं उम्मीदवार

द खबर एक्सप्रेस 12 सितम्बर 2023। राजस्थान में बीजेपी को बगावत का डर सता रहा है। यही वजह है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है, लेकिन राजस्थान में पेंच फंसा हुआ है। पार्टी आलकमान के सामने सबसे बड़ी चुनौती वसुंधरा कैंप के साधने की हैं। आलाकमान को डर है कि वसुंधरा राजे समर्थकों को टिकट नहीं मिलने पर बवाल हो सकता है। राजस्थान में भी एमपी और छत्तीसगढ़ की तरही ऐसी सीटें है जहां से बीजेपी लगातार चुनाव हारती रही है। लेकिन इसके बावजूद बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। अब माना जा रहा है कि कल 13 सितंबर को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान के उम्मीदवारों की बैठक होगी। शायद यही वजह है कि हाल ही में वसुंधरा राजे को टिकटों पर मंथन के लिए दिल्ली बुलाया गया था।

वसुंधरा संग हो चुकी है बैठकें

दरअसल, बीजेपी आलाकमान ने इस बार अपने लिए कमजोर मानी जाने वाली सीटों पर चुनाव की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों के नाम घोषित करने का फैसला किया है और इसी रणनीति के तहत पार्टी ने पिछले महीने 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। लेकिन राजस्थान के लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई। राजस्थान उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को ही राजस्थान चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, राजस्थान भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ बैठक कर चुके हैं।

बीजेपी की कमजोर 20 सीटें

राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी की कमजोर सीटें है। कांग्रेस की 52 और बीजेपी की 20 कमजोर सीटें है। बीजेपी अपने मजबूत संगठन और रणनीति के तौर पर जानी जाती है. लेकिन परिसीमन के बाद 2008, 2013, और 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 19 सीटों को जीतना बीजेपी के लिए सपना बना हुआ है. बीजेपी के लिए डेढ़ी खीर साबित हो रही इन सीटों में झुंझुनूं, नवलगढ़, खेतड़ी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, दांतारामगढ़, कोटपुतली, बस्सी, राजगढ़- लक्ष्मणगढ़, बाड़ी, टोडाभीम, सपोटरा, सिकराय, लालसोट, सरदारपुरा, बाड़मेर, सांचौर, वल्लभनगर, बागीदौरा और बीकानेर की भी सीटे शामिल हैं।

Leave a Comment