एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

चाहते हैं वजन रहे कंट्रोल? आज से ही रात में करिए ये तीन काम, जल्द दिखने लगेगा लाभ

Published on: September 3, 2023

द खबर एक्सप्रेस 03 सितंबर 2023। वजन बढ़ना मौजूदा समय की गंभीर समस्या है जिसे कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। अधिक वजन को हृदय रोगों, डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म की समस्या को बढ़ाने वाला भी माना जाता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को वजन को कंट्रोल करने की सलाह देते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखना जरूरी हो जाता है। इसमें शाम के समय की आदतों का विशेष महत्व माना जाता है। आप किस तरह की चीजें खाते हैं, दिनचर्या कैसी है, इसका भी संपूर्ण स्वास्थ्य और वजन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि वजन को कंट्रोल करने के लिए क्या किया जाना चाहिए ?

लाइफस्टाइल को रखें ठीक

जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों, तो स्वास्थ्यवर्धक भोजन और नियमित रूप से वर्कआउट करना महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा दिनचर्या में कुछ और छोटे-छोटे बदलावों पर भी सभी लोगों को ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वजन को कंट्रोल करने और सेहत में सुधार के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं ?

अच्छी नींद बहुत जरूरी

वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं तो नींद की गुणवत्ता को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। नींद की गुणवत्ता में सुधार के लिए जरूरी है कि आप रोजाना एक ही समय पर सोएं और जागें। एक शेड्यूल का पालन करने से अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। गुणवत्तापूर्ण नींद लेना वजन घटाने की योजना में आपके लिए लाभकारी हो सकती है।

डाइटिंग के दौरान अगर आप नींद को ठीक नहीं रखते हैं तो यह भी वजन बढ़ाने वाली हो सकती है।

शारीरिक गतिविधि पर दें ध्यान

वजन को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान दें। शाम के समय शारीरिक गतिविधि इसमें आपके लिए मददगार हो सकती है। उच्च तीव्रता वाले व्यायाम आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए हमेशा शाम के समय हल्के स्तर के ही व्यायाम करना चाहिए। बहुत देर तक वर्कआउट न करें। सोने से कम से कम एक घंटा पहले व्यायाम नहीं करना चाहिए।

रात के भोजन का रखें ध्यान

रात के समय भोजन पर ध्यान देना वजन को कंट्रोल करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हल्का डिनर करने की सलाह देते हैं। हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि रात के समय हल्का भोजन करें और भोजन के तुरंत बाद बिस्तर पर न जाएं। भोजन का समय भी वजन को कंट्रोल करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

किसी भी समस्या और बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

रिड़ी के सत्यनारायण भारद्वाज को जयपुर में सीएम ने किया सम्मानित, समाज व व्यापार में योगदान को लेकर हुआ सम्मान..

वृक्षारोपण सिर्फ एक पर्यावरणीय कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है, इसे सिर्फ फोटो तक सीमित ना रखे

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने किया भंवरलाल सोनी स्मृति निशुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन

बिजली कटौती व बढ़ते बिजली बिल से हो परेशान, मरुधर सोलर एनर्जी पर मिलेगा निदान, आज ही करवाये फ्री रजिस्ट्रेशन

आनन्दमय जीवन जीने के लिए योग जरूरी, एजी मिशन में आयोजित हुआ योग आनन्दम शिविर

होली को हायर करके ले गए प्रवासी, बेरंग सी हो गयी है होली, जाने कहाँ गए वो दिन…

Leave a Comment