Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने किया भंवरलाल सोनी स्मृति निशुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन

---Advertisement---

The Khabar Xpress 14 जून 2025। कालूबास स्थित श्री भंवरलाल सोनी स्मृति निशुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन शनिवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने किया। उन्होंने एक एक प्रशिक्षणार्थी से प्रशिक्षण से सम्बन्धित गहन जानकारी ली। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्त्री अंबिका डागा भी थीं।
उल्लेखनीय है कि नारी सशक्तिकरण की भावना से प्रेरित होकर कोलकाता प्रवासी नंदकिशोर-महेन्द्र कुमार सोनी ने कालूबास स्थित अपने पैतृक आवास के भवन में महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई, कढाई, बुनाई, क्रोसिया तथा मेंहंदी प्रशिक्षण की कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रशिक्षण केन्द्र से सैकड़ों महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। भविष्य में महिलाओं के कौशल विकास हेतु कतिपय दूसरी योजनाएं भी यहां से प्रारंभ की जाएगी। प्रशिक्षिका सीता स्वामी ने प्रशिक्षण केन्द्र की सारी जानकारी प्रदान की।

\"\"
\"\"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment