एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

नहीं जा पाते है जिम…? घर पर ही आराम से करें ये एरोबिक एक्सरसाइज, जानिए फायदे…

Published on: August 31, 2023

द खबर एक्सप्रेस 31 अगस्त 2023। शरीर फिट रखने के लिए सिर्फ वर्कआउट ही काफी नहीं.. अगर आपको पता ही न हो कि आपके लिए कौनसी एक्सरसाइज सही है और कौनसी गलत… तो सब बेकार है। दरअसल अलग-अलग एक्सरसाइज के अलग-अलग फायदें हैं, इसलिए आज हम बताएंगे कुछ एरोबिक एक्सरसाइज के बारे में जो न सिर्फ आपको शारीरिक तौर पर मजबूती देगी, बल्कि मानसिक रूप से भी हेल्दी रखेगी। ऐसे में अगर अगर आप तलाश में हैं एक ऐसी एक्सरसाइज की, जो आपका वजन घटाने के साथ-साथ आपके दिल को भी स्वस्थ रखेगी, तो आपके लिए परफेक्ट है एरोबिक एक्सरसाइज। तो चलिए जानते हैं एरोबिक एक्सरसाइज के तमाम फायदें, जिसके आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं… 

क्या है एरोबिक एक्सरसाइज के फायदे

डेली एरोबिक एक्सरसाइज करना हमारे शरीर में अधिक मात्रा में कैलीरी बर्न करने में मदद करेगा। साथ ही इसस हमारे मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी। डेली एरोबिक एक्सरसाइज शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगी और दिल को मजबूत रखेगी। इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा। बता दें कि डांस करना भी  एरोबिक एक्सरसाइज का ही एक हिस्सा है, ऐसे में  आप अपना मनपसंद म्यूजिक के सुनते हिप-हॉप डांस भी इंजॉय कर सकते हैं. 

कौनसी है एरोबिक एक्सरसाइज 

  1. साइकिल चलाना: एरोबिक एक्सरसाइज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है साइक्लिंग करना, रोजाना साइक्लिंग आपके कूल्हों, घुटनों, पीठ या टखनों पर बिना किसी अतिरिक्त प्रेशर इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है, जिससे हमारी इम्युनिटी में इजाफा होता है. वहीं साइक्लिंग करने से हमारी हार्ट भी हेल्दी रहता है।
  2. स्वीमिंग: एरोबिक एक्सरसाइज के लिए आप स्वीमिंग भी कर सकते हैं। ये भी एक बेहतरीन एरोबिक गतिविधि है। स्वीमिंग करना न सिर्फ दिमाग को फिट बनाता है, बल्कि ये हमारे दिल के लिए भी काफी अच्छा है। स्वीमिंग करने से हमारा रक्त अधिक कुशलता से पंप होता है, साथ ही इससे मस्तिष्क भी सेहतमंद रहता है।
  3. रनिंग: रनिंग एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है, क्या और कैसे करना है ये तो हम सभी जानते हैं, लिहाजा हम इसके फायदों को समझते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज से हम कई ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न कर सकते है। विशेषज्ञों के मानें तो जिम जाने के बजाए अगर आप डेली रनिंग करें, तो ये एक बेहतक विकल्प साबित हो सकता है। साथ ही इस तरह की एरोबिक एक्सरसाइज के दौरान आपके शरीर में ताजी हवा जाएगी, जो काफी लाभकारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

रिड़ी के सत्यनारायण भारद्वाज को जयपुर में सीएम ने किया सम्मानित, समाज व व्यापार में योगदान को लेकर हुआ सम्मान..

वृक्षारोपण सिर्फ एक पर्यावरणीय कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है, इसे सिर्फ फोटो तक सीमित ना रखे

जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने किया भंवरलाल सोनी स्मृति निशुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन

बिजली कटौती व बढ़ते बिजली बिल से हो परेशान, मरुधर सोलर एनर्जी पर मिलेगा निदान, आज ही करवाये फ्री रजिस्ट्रेशन

आनन्दमय जीवन जीने के लिए योग जरूरी, एजी मिशन में आयोजित हुआ योग आनन्दम शिविर

होली को हायर करके ले गए प्रवासी, बेरंग सी हो गयी है होली, जाने कहाँ गए वो दिन…

Leave a Comment