राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत तहसील कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित, प्रबुद्धजनों से किए सुझाव आमंत्रित

द खबर एक्सप्रेस 30 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ में राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर राजस्व कानूनों एवं नियमों के सरलीकरण, प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने एवं वांछित अनुमतियों के शीघ्र निस्तारण के लिए स्वतः अनुमति प्रदान करवाने, राजस्व विवादों को कम करने हेतु सुझाव उपस्थित प्रबुद्धजनों से आमंत्रित किए।
इस दौरान तहसीलदार राजवीर कड़वासरा, नायब तहसीलदार एसडीएम कोर्ट महावीर प्रसाद मीणा नायब तहसीलदार महावीर गोस्वामी, रेवंत सिंह सोढा, गिरधारीलाल, पर्वत सिंह, टीआरए लालचंद प्रजापत, आईए राजवीर सिंह, सुभाष शर्मा, बार संघ अध्यक्ष साजिद खान, एडवोकेट तोलाराम भाम्भू, चंद्रशेखर , निर्मल पांडिया व अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

Leave a Comment