Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

जीवन बीमा क्या है ?, बीमा क्यों जरूरी है आपके जीवन मे

Published On: October 11, 2024 2:12 PM
---Advertisement---

The khabar Xpress 11 अक्टूबर 2024। आज मैं आपको एक ऐसे विषय पर विचार करने के लिए आमंत्रित करता हूँ जो अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है: जीवन बीमा। यह समझना महत्वपूर्ण है कि जीवन बीमा केवल एक वित्तीय उत्पाद नहीं है, बल्कि आपके प्रियजनों के लिए एक सुरक्षा कवच है। यह अप्रत्याशित घटनाओं के दौरान आपके परिवार को वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है। हम जीवन में अनेकों जिम्मेदारियां निभाते हैं। मुख्य रूप से जिन्हें दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है। पहली भावनात्मक जिम्मेदारियां: हम जो भी रिश्ते निभाते हैं पारिवारिक सामाजिक यह हमारी भावनात्मक जिम्मेदारियां हैं। दूसरा आर्थिक जिम्मेदारियां: इस आर्थिक युग में रिश्ते निभाने के लिए भी अर्थ की आवश्यकता होती है। पूर्णतया आर्थिक जिम्मेदारी भी हमारे कंधों पर होती है। इसीलिए अर्थ उपार्जन आज के समय में अति महत्वपूर्ण है। हमने अक्सर देखा है कि आकस्मिक किसी इंसान के चले जाने से उन रिश्तो में उसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। परंतु जो आर्थिक जरूरतें पहले थी वह ज्यों की त्यों बनी रहती है। जीवन बीमा उन्हीं आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए होता है।
सही मायने में जीवन बीमा इंसान का नहीं बल्कि उसकी आय का होता है। एक व्यक्ति का मूल्यांकन पैसे से नहीं किया जा सकता, परंतु उसकी आय की सुरक्षा ही परिवार की सुरक्षा है। हम जानते हैं और मानते हैं कि किसी इंसान के चले जाने पर उसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, परंतु हम इस बात को जानबूझकर अनदेखा करते हैं कि उस इंसान की वजह से परिवार को होने वाले आर्थिक नुकसान की क्षतिपूर्ति जरूर की जा सकती है! बस समय के साथ उसके बारे में विचार किया गया हो
जीवन बीमा पॉलिसी चुनते समय, अपनी आवश्यकताओं और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर सावधानीपूर्वक विचार करें । याद रखें, सही बीमा पॉलिसी आपके प्रियजनों को जीवन की अनिश्चितताओं से बचा सकती है।

लेखक

गौरी शंकर सारस्वत
वरिष्ठ व्यवसाय सहयोगी
(विकास अधिकारी)
भारतीय जीवन बीमा निगम
श्री डूंगरगढ़

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment