एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू LPG सिलेंडर 200 रुपये सस्ता

Published on: August 29, 2023

द खबर एक्सप्रेस 29 अगस्त 2023। विधानसभा चुनाव और रक्षाबंधन से ठीक पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ग्राहकों को महंगाई पर बड़ी राहत दी है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडरों पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इसे मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूर किया गया है। इस छूट का फायदा 33 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं के लिये गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए जाएंगे।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमंडल के इस फैसले के बाद उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब कुल 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। बता दें कि उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिलती है। उज्जवला योजना के तहत अब तक 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के पीछे इस स्कीम को गेमचेंजर माना गया था और एक बार फिर से मोदी सरकार को इससे फायदे की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन भी देगी।

ऐसे करे कीमत चेक

आप एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव को खुद से चेक करना चाहते हैं तो https://iocl.com/prices-of-petroleum-products लिंक पर विजिट करें। इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर एलपीजी के दाम में किसी तरह के बदलाव को देख सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment