सम्बल शिविर तो सिर्फ एक बहाना था, मुख्यमंत्री द्वारा ट्रॉमा विवाद को निपटाना था, 22 मई का पत्र 28 मई को ही हो चुका था प्रत्याहारित

The Khabar Xpress 09 जुलाई 2025। 8 जुलाई को श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईसर बड़ा गांव में सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आये और श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बड़े विवादित हो रहे मुद्दे का पटाक्षेप कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंच पर जब जनता के सामने अभी तक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया तो साथ में ही अपने गांव गुसाईसर बड़ा में महाविद्यालय और श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बड़े मुद्दे ट्रॉमा सेंटर के निर्माण की मांग रख दी।