राजस्थान के 11 विश्वविद्यालयों में खुलेंगे ‘राजस्थानी भाषा’ अध्ययन केंद्र, राज्यपाल ने जारी किए निर्देश
The Khabar Xpress 28 जुलाई 2026, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में मातृभाषा को उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के निर्देश पर प्रदेश के 11 राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुरूप इस पहल का उद्देश्य राजस्थानी भाषा, साहित्य, लोक संस्कृति और शोध को नई पहचान देना है।