69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज हुआ आगाज़, 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में सोफ़िया स्कूल ने जीता फाइनल
The Khabar Xpress 14 सितंबर 2025। कस्बे के श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा उद्घाटन घोषणा कर किया गया। सारस्वत ने खेल शारिरिक व्यायाम के साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूती देते है। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राम गोपाल सुथार ने बच्चों को खेल के प्रति निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया तथा तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया।