पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा मंगलवार से, प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित होंगे शिविर

The Khabar Xpress 23 जून 2025। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में 24 जून (मंगलवार) से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।