स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

The Khabar Xpress 07 अप्रेल 2026 श्रीडूंगरगढ़। पूर्व विधायक नेतोजी के नाम से विख्यात सच्चे जननेता स्व. किशनाराम नाई की पहली बरसी पर आज मंगलवार को नेतोजी की बाड़ी (केआर फार्म हाउस) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। स्वर्गीय किशनाराम नाई मेमोरियल ट्रस्ट एवं उनके समर्थकों की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के साथ साथ ज़िले भर‌ से नेता एवं जनप्रतिनिधि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओ एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके साथ के संस्मरण साझा कर उनको याद किया। स्व. किशनाराम नाई को सच्चा जननेता बताया जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन सादगी से जीया। इसके अलावा नोहर, भादरा, हनुमानगढ़, बीकानेर, गंगाशहर, नोखा, शाहपुरा, अजमेर, केकड़ी एवं जयपुर में भी अपने नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।