खबर नहीं, सीधा सवाल…! पांच साल तक विपक्ष सोता रहा या फिर चुप रहने की कोई मजबूरी थी ?
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के चुनाव सामने हैं। नेता फिर जनता के दरवाजे पर होंगे। भाषण होंगे, वादे होंगे, आरोप-प्रत्यारोप होंगे। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल ऐसा है, जिससे कांग्रेस शायद बच नहीं पाएगी।