Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

खबर का असर, किसानों को मिली डीएपी, कृषि अधिकारियों की निगरानी में हुआ वितरण

Published On: November 12, 2024 1:18 PM
---Advertisement---

The Khabar Xpress 12 नवम्बर 2024। आपके अपने न्यूज़ पोर्टल The Khabar Xpress ने कल देर रात डीएपी कालाबाज़ारी की खबर लगाई थी जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल ने कृषि विभाग को ताक़ीद किया। रात्रि को ही विभाग मौके पर पहुंचा। आज सुबह होते ही किसानों को डीएपी का वितरण किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने DAP वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। कृषि विभाग के दो कार्मिकों की देखरेख में ही डीएपी किसानों को वितरण करवाई जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि विभाग से सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार और कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत के निर्देशन में कृषि पर्यवेक्षक इंद्र स्वामी और दिलीप सिंह डीएपी का वितरण करवा रहे है।

ये भी पढ़े…

अंधेरे में हो रही है डीएपी की कालाबाजारी, चोरी छिपे भरी जा रही निजी गाड़ियां, किसान कर रहे इंतज़ार

\"\"
डीएपी के लिए किसानों ने लगाई लंबी कतार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment