Latest News Cricket IPL T20 WCL T20 WPL Under-19 WC India vs England T20 World Cup 2024 FIFA World Cup
---Advertisement---

UPI पेमेंट अटक जाए या फेल हो जाए तो घबराये नहीं… इन 5 टिप्स का रखें ध्यान, पूरा हो जाएगा ट्रांजैक्शन

Published On: September 30, 2023 2:30 AM
---Advertisement---

द खबर एक्सप्रेस 01 अक्टूबर 2023। UPI ने भारतीयों के जीवन को काफी आसान बना दिया है। भारत डिजिटल लेनदेन की तरफ तेज़ गति से बढ़ रहा है। 10 रुपये की चाय पीनी हो या 50,000 रुपये की शॉपिंग करनी हो। हर तरह का पेमेंट एक टैप से हो रहा है। UPI के आने के बाद से हालात ये हो गए हैं कि आजकल लोग कैश कैरी करना बंद कर चुके हैं। ऐसे में कई बार ऐसी स्थितियां भी सामने आती हैं, जब पेमेंट फेल हो जाता है या अटक जाता है। दिक्कत तब होती है जब लोगों के पास कैश नहीं होता। ऐसा कई कारणों से होता है, कभी बैंक सर्वर डाउन होता है तो कभी रिसीवर की ID गलत होती है, कुछ और वजहें भी हो सकती हैं। ऐसे में हम आपको यहां पेमेंट पूरा करने के लिए कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रतिदिन की UPI लिमिट चेक करें: ज्यादातर पेमेंट गेटवे पर UPI ट्रांजैक्शन्स के लिए डेली लिमिट होती है। UPI ट्रांजैक्शन्स के जरिए एक बार में केवल 1 लाख रुपये तक ही पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। ऐसे में अगर आपने 1 लाख रुपये की लिमिट पार कर ली है या 10 UPI ट्रांजैक्शन्स कर लिए हैं तो आपको लिमिट रिन्यू होने तक रुकना होगा। आप चाहें तो दूसरे पेमेंट मेथड से अपना पेमेंट पूरा कर सकते हैं।

UPI ID से एक से ज्यादा बैंक अकाउंट करें लिंक: UPI पेमेंट के फेल की सबसे बड़ी वजह बैंक सर्वर का बिजी होना भी होता है। ऐसे में अपनी UPI ID में एक से ज्यादा बैंक अकाउंट को लिंक करना बेहतर ऑप्शन होता है ताकी अगर एक बैंक का सर्वर बिजी हो तो आप दूसरे बैंक अकाउंट के जरिए पेमेंट प्रोसेस कर सकते हैं।

रिसीवर डिटेल करें चेंक: अनिवार्य रूप से ये जरूरी है कि आप पैसे भेजने से पहले रिसीवर का बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड चेक करें। इनमें से कुछ भी गलत होने पर ट्रांजैक्शन फेल हो सकता है।

डालें करेक्ट UPI पिन: आजकल लोगों के पास याद करने के लिए ढेरों पासवर्ड्स होते हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स के हों या ATM के पिन हो या लैपटॉप की ID के हों। ऐसे में कई बार यूजर्स पेमेंट करते वक्त गलत पिन एंटर कर बैठते हैं या इसे पूरी तरह से भूल जाते हैं। अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं तो Forget UPI PIN पर टैप कर यूपीआई पिन को रिसेट कर सकते हैं।

अपने इंटरनेट कनेक्शन को करें चेक: कई बार इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत की वजह से UPI पेमेंट्स फेल हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी जगह से थोड़ा आगे-पीछे जाकर कनेक्शन को चेक करना होगा या फ्लाइट मोड में डालकर फोन कनेक्शन को रिसेट करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment