गुरुवार को जयपुर आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारिता उत्सव में लेंगे हिस्सा, श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ अभिनंदन

The Khabar Xpress 16 जुलाई 2025। जयपुर के दादिया गांव में एक बड़ा सहकारिता उत्सव आयोजित किया जा रहा है। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। वे कल गुरुवार 17 जुलाई को जयपुर आयेंगे। जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष में जयपुर के दादिया गांव में आयोजित किए जा रहे सहकार और रोजगार उत्सव में अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। गुरुवार को आयोजित होने वाला यह उत्सव न केवल युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आएगा, बल्कि प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र को भी नई दिशा देगा। सभी की निगाहें इस ऐतिहासिक आयोजन पर टिकी हुई हैं।