विधायक ताराचन्द सारस्वत की मांग पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लगाई मोहर, मूंगफली खरीद पर बिजली बिल या पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन दस्तावेजों को किया अनिवार्य, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

The Khabar Xpress 04 नवम्बर 2025। आज मंगलवार सुबह ही श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर मूंगफली खरीद घोटालों पर रोकथाम के लिए मूंगफली खरीद पर बिजली बिल या पानी की पर्ची या सोलर कनेक्शन दस्तावेजों को किया अनिवार्य करने की मांग की थी जिसको अमल में लाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए।