राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में घटिया निर्माण का लगाया आरोप, ठेकेदार ने दी धमकी
The Khabar Xpress 29 मई 2025। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में राजस्थान स्कूल परिषद द्वारा पीएम श्री इन्टरग्रटेड स्कीम 2024-25 के अंतर्गत लगभग 28X29 फीट के हाल का निर्माण BLE इंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय प्रिंसिपल ममता ने अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अधिकारी बीकानेर को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा घटिया स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है एवं निर्माण में भी देरी की जा रही है।