महाप्रज्ञ जन कल्याण केन्द्र में नई विंग का शिलान्यास समारोह सम्पन्न हुआ

The Khabar Xpress 04 जुलाई 2025। 37 नए कमरों की प्रायोजना के साथ श्री महाप्रज्ञ जन कल्याण केन्द्र ( उपरलो तेरापंथ भवन) में द्वितीय विंग का शिलान्यास शुक्रवार को हुआ। शिलान्यास समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि भवन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है किंतु यहां जिस योजनाबद्ध ढंग से काम हो रहा है वह महत्वपूर्ण है।