राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला – 3 बच्चों के मां-पिता भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, भजनलाल सरकार 30 साल पुराने कानून को करेगी खत्म
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है. सूत्र बता रहे हैं कि सरकार दो संतान बाध्यता के पुराने कानून में संशोधन कर सकती है. खबर है कि 30 साल पुराने कानून में संशोधन का विधेयक आगामी विधानसभा के बजट सत्र में लाया जा सकता है. कहा जा रहा है कि सरकार ने विधेयक का ड्राफ्ट अंतिम चरण में पहुंचा दिया है. कानून में संशोधन के बाद तीन संतान होने पर भी चुनाव लड़ने की योग्यता लागू हो जाएगी.