बड़ी खबर- 10245 वार्ड पर होंगे नगरीय निकाय चुनाव, एससी-एसटी के लिए 2194 वार्ड हुए आरक्षित, 60 चेयरमैन भी होंगे
राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परिसीमन के बाद एससी-एसटी की स्थिति साफ कर दी गई है। परिसीमन के बाद कुल 10245 वार्ड पर चुनाव होंगे। जिसमें से एससी के लिए 1795 और एसटी के 399 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।