सेवा का पर्याय बना द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ, गौमाता एवं अबोल जानवरो के लिये आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को किया आर्थिक सहयोग

The Khabar Xpress 11 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ हमेशा से ही धर्मनगरी रहा है। यहाँ के निवासी अपने कार्यो से सेवा के नित नए आदर्श स्थापित कर रहे है। सेवा की इसी भावना को आगे बढ़ाया है श्रीडूंगरगढ़ के रामदेवरा पैदल यात्री संघ ने। रुणेचा पैदल यात्रा कर बाबा रामदेव जी के दर्शन कर श्रीडूंगरगढ़ में वर्षों से परिपाटी चली आ रही थी कि यात्रा की सफलता पर प्रसाद का भोग लगाया जाता था लेकिन श्रीडूंगरगढ़ के द्वारकाधीश रुणिचा पैदल यात्री संघ वर्षों से चली आ रही परिपाटी को बदलते हुए इस वर्ष भी अबोल जीव-जंतु, गौमाता व पक्षियों की सेवा हेतु ₹41,000/- (इकतालीस हज़ार रुपये) का सहयोग आपणों गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को सुपुर्द किया।