गायत्री परिवार निकालेगा राष्ट्र जागरण व दिव्य ज्योति कलश चेतना रथयात्रा, 01 सितम्बर को पहुंचेगी श्रीडूंगरगढ़

गायत्री शक्तिपीठ देवालय प्रबंधन समिति संयोजक प्रवीण तंवर ने बताया कि राष्ट्र जागरण व दिव्य ज्योति कलश चेतना रथयात्रा के दौरान पंच कुंडीय यज्ञ, घर-घर देव स्थापना, औषधियुक्त पौधारोपण, दीप-यज्ञ, महा-आरती, अखंड जप, ध्यान, गायत्री मंत्र लेखन, प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी तथा पुंसवन, गुरु-दीक्षा, यज्ञोपवीत, विद्यारंभ सहित विभिन्न संस्कार करवाये जायेंगें।