गौचर संरक्षण एवं खेजड़ी की अवैध कटाई पर प्रतिबंध हेतु बीकानेर जिले का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री से
The Khabar Xpress 17 जनवरी 2026। शुक्रवार 16 जनवरी देर रात जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बीकानेर भाजपा विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और बीकानेर मुख्यालय पर लंबे समय से गोचर को बीकानेर विकास प्राधिकरण में शामिल करते हुए उसकी किस्म बदलने की बात पर चल रहे असमंजस और प्रदेश भर में खेजड़ी पेड़ों की होने वाली कटाई पर प्रतिबंध हेतु कठोर कानून बनाने की बात को लेकर चर्चा हुई।